एनओसी को अब लंबा इंतजार नहीं, खनन धारकों के लिए लागू किया जाएगा सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम

--Advertisement--

Image

शिमला व्यूरो रिपोर्ट 

प्रदेश में खनन धारकों के लिए राहत भरी खबर है। माइनिंग की परमिशन लेने के लिए उन्हें लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। खनन धारकों को माइनिंग की मंजूरी देने के लिए विभाग सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम लागू कर रहा है।

इस व्यवस्था को शुरू करने से पहले विभाग माइनिंग से संबंधित सभी विंग को ऑनलाइन सुविधा से जोड़ रहा है। इस सेवा के शुरू होने के बाद लोग माइनिंग संबंधी सभी काम ऑनलाइन कर सकेंगे।

माइनिंग के आवेदन प्राप्त होने के बाद विभाग इसे एनओसी के लिए आगे दूसरे विभागों को भेजेगा। इसके बाद प्रस्तावों को सिंगल विंडो क्लीयरेंस के समक्ष रखा जाएगा।

अभी माइनिंग कि ऑफलाइन व्यवस्था होने के कारण विभाग और लोगों को परमिशन लेने में दिक्कतें आ रही हैं। प्रदेश में अवैध खनन रोकने और काम आसान बनाने के लिए विभाग इस व्यवस्था को लागू कर रहा है।

इस काम को पूरा होने में अभी तीन से चार महीने का समय लग सकता है। उद्योग अधिकारियों का कहना है कि माइनिंग को सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम से जोडऩे के बाद इससे संबंधित सभी काम आसान हो जाएंगे।

विभाग जब तक सिंगल विंडो प्रणाली को लागू नहीं कर देता, तब तक माइनिंग को लेकर विभाग ने प्रदेश को चार जोन में बांटा है। इसमें मंडी, हमीरपुर, ऊना को पहले जोन में रखा है।

मंडी, लाहुल-स्पीति और कुल्लू दूसरे जोन में, शिमला, किन्नौर और चंबा तीसरे, सिरमौर, सोलन और बिलासपुर को चौथे जोन में रखा गया है।

इसका मकसद संबंधित जिलों के लोगों को माइनिंग संबंधी किसी भी तरह के काम के लिए अब विभाग के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इन जोन में तैनात सहायक जियोलॉजिस्ट खनन धारकों के आवेदनों को अटेंड करेंगे।

राकेश प्रजापति के बोल 

उधर, उद्योग विभाग के निदेशक राकेश प्रजापति ने कहा कि माइनिंग संबंधी काम को आसान बनाने के लिए और अवैध खनन को रोकने के लिए जल्द सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम को लागू किया जा रहा है, ताकि लोगों को खनन की परमिशन लेने के लिए विभागों के चक्कर लगाने न पड़ें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...