”अब घुट-घुटकर नहीं जी सकती…”, माता-पिता पर गंभीर आरोप लगाकर घर से लापता हुई युवती, परिवार में चिंता का माहौल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन से एक युवती के घर से लापता होने का मामला सामने आया है। लापता होने से पहले युवती की ओर से एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें उसने माता-पिता पर प्रताड़ित करने के कई कथित गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा है कि वह अब घर छोड़कर जा रही है। मामला सामने आने के बाद पुलिस अपहरण का केस दर्ज कर युवती की तलाश में जुटी है।

वीडियो में युवती ने कथित तौर पर आरोप लगाया है कि उसके पिता उसके साथ मारपीट करते हैं और उसे ठीक से पढ़ने नहीं देते। युवती ने बताया कि वह आर्टिस्ट है और उसकी मास्टर्स की पढ़ाई पूरी हो चुकी है। उसका आरोप है कि इसके बावजूद उसे आर्टिस्ट के तौर पर काम करने की अनुमति नहीं दी जाती और उसके द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स को फाड़ दिया जाता है।

युवती ने यह भी आरोप लगाया है कि उस पर शादी करने का दबाव बनाया जाता है। युवती ने वीडियो में परिवार की ओर से कथित तौर पर की जा रही प्रताड़ना और दबाव का जिक्र करते हुए कहा कि वह अब घुट-घुटकर नहीं जी सकती और बहुत बहुत कुछ सह चुकी है। इसी कारण वह अपना घर छोड़ रही है। वीडियो में उसने घर छोड़ने के अपने फैसले की बात कही है।

वीडियो सामने आने के बाद युवती के लापता होने का मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने मामले में अपहरण का केस दर्ज किया है और युवती की तलाश के लिए टीम का गठन किया है। पुलिस संभावित स्थानों पर उसकी तलाश करने के साथ मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी जुटा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और उसमें युवती की ओर से लगाए गए आरोपों को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी के बोल

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि मामले में अपहरण का केस दर्ज किया गया है। लापता युवती की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि युवती को जल्द तलाश लिया जाएगा।

एसपी ने बताया कि युवती के बरामद होने के बाद उसके बयान न्यायालय में दर्ज करवाए जाएंगे। बयानों और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी। युवती के बयान दर्ज होने के बाद ही उसके घर छोड़ने के कारणों और वीडियो में लगाए गए आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले शराब पिलाई, फिर युवती से दुष्कर्म का आरोप; क्वार्टर से 9 लाख रुपये भी गायब

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक युवती...