जनसमस्याओं का घरद्वार समाधान सरकार की प्राथमिकता : बिक्रम ठाकुर

--Advertisement--

Image

बिक्रम ठाकुर ने टिप्परी में किया जनसमस्याओं का निवारण

जसवां प्रागपुर – आशीष कुमार

उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कहा कि प्रशासन को संवेदनशील व जवाबदेह बनाकर जन समस्याओं का घर द्वार पर ही समाधान उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है।

बिक्रम ठाकुर आज गुरुवार को जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र  के ग्राम पंचायत टिप्परी में जनसंवाद कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि  प्रदेश के लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर जन समस्याओं को त्वरित समाधान प्रदेश सरकार के सुशासन के अभिनव उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि जनता से सीधा संवाद स्थापित करने के तथा जन शिकायतों का त्वरित समाधान करने के लिए जनमंच कार्यक्रम कारगर सिद्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन लोगों की समस्याओं, शिकायतों, मांगो व सुझावों को दर्ज करवाने के लिए काफी लाभदायक  सिद्ध हो रही है।

उन्होंने इस अवसर पर आई अधिकतर समस्याओं का निपटारा मौके पर ही कर दिया और शेष के शीघ्र समाधान के लिये अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किये।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर प्रधान ग्राम पंचायत टिप्परी संजीव शर्मा ,प्रधान ग्राम पंचायत सवाना सुरेन्द्र शर्मा, बी0 डी0सी0 सदस्य कर्नैल राणा, बी0 डी0सी0 सदस्य रमेश कुमार , सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...