लपियाना में छाया मातम, श्री मणिमहेश यात्रा को निकली मां बेटी के शव पहुंचे घर, नम आंखों से हुआ अंतिम संस्कार

--Advertisement--

Image

लपियाना – अमित शर्मा

उपमंडल शाहपुर के अधीन लपियाना में उस समय मातम छा गया, जब श्रीमणिमहेश यात्रा को निकली मां-बेटी के शव घर पर पहुंचे।

शवों को देखकर सारा परिवार व गांववासी गमगीन हो गए तथा उनके आंसू थमने का नाम ही नहीं ले रहे थे। सोनू देवी (32) पत्नी गोगा राम तथा अंबिता (10) पुत्री गोगा राम के शवों के घर पहुंचते ही चीखो-पुकार का माहौल हो गया।

सोनू देवी व अंबिता मां-बेटी थी। एक ही घर से एक ही सीढ़ी पर दो अर्थियां निकलीं तथा हर किसी के आंखों से अश्रु निकल पड़े। मां-बेटी की चिंताओं को एक साथ जलाया गया।

मृतका सोनू देवी के बुजुर्ग ससुर सूखा राम सहित परिवारवालों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उपचाराधीन गोगा राम भी पत्नी व बेटी की मौत से सदमे में हैं।

भाजपा सरकार में मंत्री सरवीण चौधरी व आप के संगठन मंत्री केवल धीमान पीड़ित परिवार के घर पहुंचे तथा पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।

सोनू देवी ग्राम पंचायत लपियाना में वार्ड पंच थी तथा बड़ी ही मिलनसार व मृदुभाषी थी। अंबिता सरकारी स्कूल लपियाना में चौथी कक्षा में पढ़ती थी। अंबिता की मौत से स्कूल में भी गम का माहौल रहा। गोगा राम बद्दी में प्राइवेट नॉकरी करता है।

वहीं स्तगनिय लोगों में पंचायत प्रधान लपियाना कीकर सिंह पूर्व प्रधान सकीना शर्मा,प्रधान परगोड़ हेमराज,पूर्व प्रधान परगोड़ मनोहर लाल ने कहा कि परिवार बहुत निर्धन है व सरकार को हरसंभव सहायता करनी चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...