हमीरपुर-ऊना हाई-वे पर टाउन भराड़ी में पलटा सेब से लदा ट्राला, ब्रेक फेल होने से पेश आया हादसा

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश

मंडी-ऊना सुपर हाई-वे पर टाउन भराड़ी के पास सेब से लदा हुआ ट्राला दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ब्रेक फेल हो जाने से ट्राला सडक़ के एक किनारे जाकर लुढक़ गया। इसमें लदा हुआ सारा सेब सडक़ किनारे बिखर गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। जहां पर ट्राला लुढक़ा वहां ढांक है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ट्राला कुल्लू से सेब लेकर जालंधर जा रहा था। बुधवार रात 11 बजे टाउन भराड़ी क्षेत्र में एक तीखे मोड़ पर ट्राला की ब्रेक फेल हो गई। ब्रेक फेल हो जाने के कारण ट्राला सडक़ मार्ग के एक किनारे पर जाकर पलट गया तथा इसमें लदा हुआ सेब बिखर गया।

गुरुवार सुबह यहां पहुंचे लोगों ने बिखरे हुए सेब को एकत्रित किया है। हालांकि मामला पुलिस में दर्ज नहीं करवाया गया है, लेकिन हादसे में ट्राला को आंशिक नुकसान पहुंचा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...