गगल में दस साल की बच्ची का गला घोंटने का प्रयास

--Advertisement--

Image

घर में घुसा प्रवासी युवक, शोर मचाने पर परिजन-मोहल्ला वासी हुए इकट्ठा

कांगड़ा – राजीव जसवाल

बुधवार सुबह गगल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक प्रवासी मुस्लिम लडक़े ने एक घर में घुसकर दस साल बच्ची का गला घोटने का प्रयास किया। बच्ची द्वारा शोर मचाने पर मोहल्ला वासी और परिजन इकट्ठा हो गए तथा आरोपी को पकडक़र पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गलत भावनाओं के कारण ऐसी हरकत की। इसके चलते पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर इस मुस्लिम लडक़े आरिफ को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस थाना के सहप्रभारी भूपी सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरिफ नामक आरोपी उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया जाता है और गगल बाजार में एक घर मे किरायेदार के तौर पर रहता था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जहां यह आरोपी रहता था, उसके साथ आठ अन्य युवक भी रहते थे और इनमें चार युवकों का गगल थाना में पंजीकरण था और आरोपी सहित तीन अन्य युवक बिना पंजीकरण के यहां रह रहे थे।

वरिष्ठ नागरिकों और विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं ने पुलिस प्रशासन से मांग की है इस मामले कि गम्भीरता से जांच की जाए और आरोपी के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...