शराब ठेका खोलने के विरोध में महिलाओं ने मंडी-पठानकोट हाईवे किया जाम, माहौल तनावपूर्ण

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में रिहाइशी इलाके में शराब का ठेका खोलने को लेकर फिर महिलाओं ने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। शहर से करीब एक किलोमीटर दूर शराब का ठेका महिलाओं के विरोध के बाद आधी रात को खोल दिया।

इससे गुस्साई महिलाएं मंडी-पठानकोट हाईवे पर धरने पर बैठ गईं। महिलाओं के चक्का जाम से हाईवे पर यातायात ठप हो गया। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं को बीच सड़क से हटाया।  इस दौरान पुलिस व  प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं में हल्की धक्कामुक्की भी हो गई।

करीब 30 से 40 महिलाओं ने मंडी-पठानकोट हाईवे पर इकट्ठा होकर अपना विरोध जताया।  साथ ही चेताया कि यदि रिहाइशी इलाके में शराब का ठेका बंद नहीं किया गया तो हाईवे फिर से बंद करने से भी गुरेज नहीं करेंगी। महिलाओं का कहना है कि शराब का ठेका खुलने से यहां नशेड़ियों का जमावड़ा बढे़गा। इससे महिलाओं को परेशानी झेलनी पड़ती है।

अंधेरा होते ही महिलाओं का घर से निकलना मुशकिल हो जाता है। इसलिए शराब ठेका खुलने नहीं दिया जाएगा। महिलाओं ने शराब ठेके को कहीं दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग की है।

वहीं, इस मामले में एसडीएम जोगिंद्रनगर डॉ. मेजर विशाल शर्मा का कहना कि वह राज्य आयकर विभाग से इस मामले की विस्तृत जानकारी हासिल कर आगामी कार्रवाई अमल में लाएंगे। शराब के ठेके को लेकर विरोध जता रही महिलाओं से भी बातचीत कर उनकी मांगों का हल किया जाएगा।

थाना प्रभारी प्रीतम जरियाल ने कहा कि पुलिस की टीम मौके पर तैनात है और हालत को काबू करने के लिए महिलाओं से बातचीत जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...