HRTC की उड़ान : ज्वालाजी से वृंदावन की बस सेवा, जानिए इससे जुड़ी खास बातें….

--Advertisement--

Image

देहरा – शिव गुलेरिया

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) ने अपनी सेवा को लेकर एक नई उड़ान भरी है। उत्तर भारत की प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां ज्वाला जी से भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली वृंदावन बस सेवा शुरू की है।

इस सेवा का विधिवत आगाज तो जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर परिवहन मंत्री विक्रम ठाकुर ने कर दिया है, लेकिन व्यवहारिक तौर पर ये सेवा जन्माष्टमी के पावन मौके पर वीरवार शाम साढ़े 6 बजे शुरू होगी। वृंदावन से बस के चलने का समय फिलहाल शाम 4 बजे निर्धारित हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक इस सेवा को चलाने के लिए निगम द्वारा 4 से 5 चालकों की ड्यूटी होगी, जबकि 2 से 3 परिचालक ड्यूटी करेंगे।  इस सेवा का एकतरफा रूट लगभग 700 से 800 किलोमीटर के बीच होगा। ज्वालाजी से चलने के बाद ये बस नादौन, धनेटा, बंगाना,ऊना, रोपड़ से चंडीगढ़ होते हुए दिल्ली हाईवे पकड़ेगी।

देहरा डिपो द्वारा सामान्य बस में ये सेवा शुरू की गई है। देश के दो धार्मिक स्थानों की कनेक्टिीविटी भक्तों के लिए हो गई है। प्रदेश से भी काफी संख्या में भक्त वृंदावन जाते हैं। इस सेवा का लाभ उठाकर वृंदावन की यात्रा के बाद सुखद सेवा परिवहन सेवा से वापस लौट सकते हैं।

देहरा डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक कुशल कुमार ने कहा कि इस सेवा को शुरू करने के लिए काफी तैयारी की जा रही थी। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि श्रद्धालुओं को ये सेवा पसंद आएगी।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...