Home अपराध जहरीला पदार्थ निगलने से 19 वर्षीय युवती की मौत, पुलिस पर लापरवाही...

जहरीला पदार्थ निगलने से 19 वर्षीय युवती की मौत, पुलिस पर लापरवाही के आरोप

94

Image

सुंदरनगर, 18 अगस्त – अंशुल दीक्षित

जहरीला पदार्थ खाने से आईजीएमसी में उपचाराधीन बगस्याड़ की 19 वर्षीय युवती की मौत हो गई है। मामले में परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए हैं।

परिजनों ने कहा कि एक युवक बेटी से छेड़छाड़ कर तंग कर रहा था। इससे परेशान होकर बेटी ने जान दे दी है। परिजनों ने बताया कि मामले की शिकायत गुड़िया हेल्पलाइन में की गई थी, लेकिन पुलिस द्वारा शिकायत पर कोई भी जांच नहीं की।

जिसके चलते बेटी ने 10 अगस्त को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। युवती को सिविल अस्पताल बगस्याड़ लाया गया जहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज नेरचौक और फिर आईजीएमसी अस्पताल शिमला रैफर कर दिया। मंगलवार शाम 5 बजे के करीब बेटी की मौत हो गई।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी करसोग गीतांजलि ठाकुर ने बताया कि गुड़िया हेल्पलाइन की ओर से शिकायत प्राप्त हुई थी, दोनों पक्षों से बातचीत कर मामला सुलझ गया था। अगर फिर भी परिजनों द्वारा शिकायत की जाती है तो उस पर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।