माडर्न आइटीआइ परागपुर में 22 अगस्त को सजेगा रोजगार मेला

--Advertisement--

Image

परागपुर – आशीष कुमार

देश के प्रथम धरोहर गांव परागपुर में स्थित माडर्न आइटीआइ परागपुर में 22 अगस्त 2022 को आइटी सी लिमिटेड (फूड डिवीजन) कपूरथला रोजगार मेले का आयोजन करेगी।

इस र्रोजगार मेले में आइटीआइ के इलेक्ट्रिशियन, फिटर, मशीनिस्ट वायरमैन, इलेक्ट्रॉनिक्स और एमएमवी ट्रेडों से 2017, 2018, 2019, 2020 और 2021 में पासआउट हो चुके और 2022 में अपीयर होने वाले एनसीवीटी, एससीवीटी छात्र जिनकी आयु 18 से 25 वर्ष के बीच हो भाग ले सकते हैं।

कंपनी के एचआर मैनेजर आशीष कुमार ने बताया की इस रोजगार मेले में चयनित हुए छात्रों को 9973 रुपये प्रतिमाह के अतिरिक्त 800 रुपये प्रतिमाह अटेंडेंस भत्ता भी मिलेगा। इसके अलावा मुफ्त परिवहन, ड्यूटी के समय कैंटीन में सस्ता खाना, मुफ्त वर्दी और जूते और कंपनी के नियमानुसार 52 साप्ताहिक छुट्टियों के अलावा 15 मेडिकल, 10 राष्ट्रीय और त्योहारों की और 12 कैजुअल छुट्टियां प्रतिवर्ष मिलेंगी।

इस रोजगार मेले में दिव्यांग उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक छात्र 22 अगस्त को माडर्न आइटीआइ परागपुर के प्रांगण में सुबह 10 बजे अपने सभी शैक्षणिक दस्तावेजों, आधार कार्ड और उनकी फोटोस्टेट कापियों और अपनी पासपोर्ट साइज फोटो सहित पहुंच जाएं।

इसकी पुष्टि संस्थान के प्रधानाचार्य इंजीनियर सुरजीत सिंह ठाकुर ने की। उन्होंने बताया कि युवा इस साक्षात्कार का लाभ ले सकते हैं। साक्षात्कार में चयनित होने पर रोजगार पा सकते हैं। इसलिए ज्यादा से ज्यादा युवा इस रोजगार मेले में शामिल हों।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...