कुल्लू : अधिकारियों को जूते की माला पहनाने वाले ग्रामीणों पर FIR

--Advertisement--

Image

कुल्लू, 17 अगस्त – आदित्य 

पर्यटन नगरी मनाली के सोलंग नाला में अधिकारियों को झूले में अटकाने और उन्हें जूते की माला पहनाने के मामले में पुलिस ने ग्रामीणों पर एफआईआर दर्ज कर ली है। लिहाजा, इस मामले में जल्द ही ग्रामीणों की गिरफ्तारियां हो सकती है।

जानकारी के अनुसार सोलंग नाला में पुलिया समेत दो बच्चों के बह जाने के मामले में मंगलवार को सोलंग गांव के लोगों ने यहां निरीक्षण करने पहुंचे लोक निर्माण विभाग के दो जेई को पहले करीब 2 घंटे तक रज्जू मार्ग यानी झूले में बीच में अटकाए रखा और बाद में एक अधिकारी को ग्रामीण महिला ने जूते और चप्पल की माला पहना दी।

पुलिस के अनुसार थाना मनाली में जेई पीडब्ल्यूडी सब डिवीजन मनाली ने शिकायत की कि वह अपने उच्च अधिकारियों के आदेश अनुसार सोलंग नाला में टूटे हुए कच्चे अस्थाई पुल की जगह पक्के पुल बनाने का प्राक्कलन व निरीक्षण के संदर्भ सोलंग नाला पहुंचा।

वहां पहुंचने के कुछ समय बाद स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और धक्का-मुक्की करने लगे साथ ही जान से मारने की नियत से उन्हें और कनिष्ठ अभियंता यांत्रिक को जबरदस्ती उठाकर रस्सी वाले पुल में धकेल दिया। बीच मझधार नदी के ऊपर झूले को धकेल दिया।

वहीं जेई की शिकायत पर मनाली पुलिस थाना में पुलिस ने आईपीसी की धारा 341, 353, 332, 186, 189, 147, 149, 149 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...