हिमाचल में बड़ा राजनीतिक उलट फेर, बीजेपी में शामिल हुए पवन काजल, कांग्रेस ने किया 6 साल के लिए सस्पेंड

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के तौर पर पहचान रखने वाले पवन काजल और लखविंद्र राणा को कांग्रेस ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है. पवन काजल ने इसी बीच भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है.

बताया जा रहा है कि बीजेपी में शामिल होने की खबरों के बाद ही कांग्रेस ने पवन काजल और लखविंद्र रणा को पार्टी से निष्कासित किया है. कांग्रेस ने एक पत्र जारी कर दोनों नेताओं के निष्कासन की घोषणा की है. वहीं दूसरी तरफ राजनीतिक गलियारों में इसे कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.

गौरतलब है कि पवन काजल के साथ ही कांग्रेस के नालागढ़ से विधायक लखविंदर राणा ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है. उन्होंने दिल्ली में सीएम जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली.

बता दें कि पवन काजल कांगड़ा से कांग्रेस विधायक हैं. साल 2012 में वह यहां से निर्दलीय जीतने के बाद कांग्रेस में शामिल हुए थे. क्योंकि भाजपा ने उन्हें यहां से टिकट नहीं दिया था. बाद में 2017 विधानसभा चुनाव में भी पवन काजल ने जीत हासिल की थी.

इससे पहले, हिमाचल भवन में सीएम जयराम ठाकुर और सुरेश कश्यप ने पूरे मसले पर चर्चा की. इस दौरान पवन काजल भी उनके साथ थे. जब सीएम जयराम ठाकुर हिमाचल भवन से निकले तो उनके पीछे-पीछे पवन काजल चलते हुए दिखे.

निर्दलीय विधायक से बीजेपी तक सफर
उल्लेखनीय है कि पवन काजल ने कांगड़ा सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर विधानसभा चुनाव जीता था. इससे पहले उन्होंने बीजेपी से टिकट मांगा था लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला था.
चुनाव में जीत के बाद उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया था. इसके बाद 2017 विधानसभा चुनावों में एक बार फिर उन्होंने कांगड़ा से ही चुनाव जीता था. अब उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया है.
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...