शांता कुमार ने एमरजेंसी फिल्म के लिए कंगना रणौत को पत्र लिखकर दी बधाई

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट

पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कंगना रणौत को पत्र लिख कर एमरजेंसी पर फिल्म बनाने के लिए बहुत बधाई दी है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत के शानदार और उज्जवल इतिहास में एमरजेंसी एक बदनाम और काला अध्याय है उसे अगली पीढ़ियों तक भी याद रखा जाना चाहिए।

47 वर्ष के बाद इतिहास की इस सबसे बड़ी कमी को पूरा करने का काम कंगना रणौत कर रही है। उन्होंने कहा कि कंगना रणौत के सफल और यशस्वी जीवन में एमरजेंसी फिल्म का निमार्ण एक नया मील पत्थर होगा।

शांता कुमार ने कहा 1975 में न कोई विदेशी आक्रमण हुआ था न कोई भूचाल आया केवल और केवल इंदिरा गांधी ने अपनी कुर्सी को बचाने के लिए एमरजेंसी लगाई और पूरे देश को जेल खाना बना दिया।

महान देश भक्त जय प्रकाश नारायण से लेकर अटल बिहारी वाजपेयी और मोरारजी देसाई तक देश के हजारों नेता जेलों में बंद कर दिये। शांता कुमार ने कहा कि वे भी पूरे 19 महीने जेल में रहे और आजादी की इस दूसरी लड़ाई में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त किया।

इस शर्मनाक घटना को बीते हुए 47 वर्ष हो गये। किसी ने फिल्म बनाने की बात नहीं सोची। भारतीय इतिहास का यह सबसे बड़ा महत्वपूर्ण काम हिमाचल प्रदेश की बेटी कंगना रणौत कर रही है।

उन्होंने कहा इस महत्वपूर्ण ऐतिहासिक काम में सरकार को और सभी देश भक्त शक्तियों को कंगना रणौत का सहयोग देना चाहिए। उन्होंने कंगना रणौत को बधाई और हार्दिक शुभ कामनाएं भी दी हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कंप्यूटर शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 117 उम्मीदवारों का चयन

कंप्यूटर शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी खबर सामने आई...

विधानसभा के बाहर आउटसोर्स कर्मचारियों का हल्ला बोल, सरकार को 2 महीने का अल्टीमेटम

हिमाचल प्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारियों ने अपनी मांगों को...