भाजपा में जाने की अटकलों पर विधायक विनय कुमार ने फेसबुक पर दी अपनी प्रतिक्रिया

--Advertisement--

Image

रेणुका जी, 17 अगस्त – नरेश कुमार राधे

भाजपा में जाने की अटकलों पर प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष एवं सुजानपुर विधायक राजेन्द्र राणा के बाद कार्यकारी अध्यक्ष विनय कुमार ने खंडन कर दिया है। भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं को अफवाह बताया व कहा कि अफवाहों पर लोगों को विश्वास नहीं करना चाहिए।

अपने फेसबुक पेज पर विधायक विनय कुमार ने लिखा है कि भाजपा के द्वारा दुष्प्रचार किया जा रहा है, लेकिन मैं कांग्रेस में हूं और कांग्रेस में था और कांग्रेस में ही रहूंगा। कांग्रेस के टिकट से ही विधानसभा का चुनाव लडूंगा। उन्होंने कहा मरते दम तक कांग्रेस पार्टी में जुड़े रहेंगे।

वहीं पवन काजल के भाजपा ज्वाइन करने पर राणा का कहना है कि उन्होंने गलत समय पर गलत फैसला लिया।काजल ने कहा कि चुनावों के नजदीक पार्टी छोड़कर जाने से नुकसान होता है। राजनीतिक पार्टियों का ए, बी प्लान हमेशा रहता है। कहा कि उत्तराखंड में भी कुछ कांग्रेस नेताओं ने पार्टी छोड़ी, फिर दोबारा वापसी हुई है।

गौरतलब है कि विधायक राजेंद्र राणा की भी भाजपा में जाने के लिए राजनीतिक गलियारों में अटकलें लग रही है। पिछले दो तीन दिनों से पार्टी छोड़ कर जाने की चर्चाओं का दौर गर्म है। जिस पर अब राजेन्द्र राणा ने फोन पर बातचीत में इन सभी चर्चाओं को झूठ करार दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...