अवैध तरीके से सरसा नदी में काली राख फेंकने वाला ट्रैक्टर पकड़ा,पत्रकार के भाई ने मौके पर आकर दी ग्रामीणों को देख लेने की धमकी

--Advertisement--

Image

ग्रामीणों ने मौके पर बुलाई प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की टीम और पुलिस, पत्रकार के भाई ने मौके पर आकर दी ग्रामीणों को देख लेने की धमकी।

बद्दी – रजनीश ठाकुर

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत ग्राम पंचायत किशनपुरा के चुनड़ी में ग्रामीणों ने अवैध तरीके से सरसा नदी में उद्योगों से निकलने वाली काली राख फेंकने वाले ट्रैक्टर को पकड़ा। ग्रामीणों ने मौके पर प्रदूषण विभाग की टीम बुलाकर सख्त कारवाई करने की उठाई मांग।

बताया जा रहा है के यह काली राख से भरा ट्रैक्टर एक पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष व बद्दी के पत्रकार के भाई का है।
मौके पर ग्रामीणों ने ट्रैक्टर और उसके चालक का वीडियो भी बनाया जिसमें ट्रैक्टर द्वारा चालक कंपनी का नाम और ट्रैक्टर के मालिक का नाम भी बताया गया है।

पता चला है के पत्रकार का भाई पिछले काफी समय उद्योगों से काली राख उठाने का काम करता है और प्रशासन ने इनकी 2 साइटों को गलत करार देते हुए उन साइटों पर राख फेंकने पर रोक भी लगा रखी है। जिसके चलते अब इन लोगों द्वारा अब प्रदूषण नियमों को ताक पर रखकर इधर उधर नदियों में राख फेंकी जा रही थी।

जैसे ही आज सुबह चूनड़ी रोड़ पर काली राख से भरा ट्रैक्टर बाल्द नदी की तरफ जा रहा था ग्रामीणों ने उसे रोक लिया। जब ग्रामीणों ने पूछा के राख को लेकर कहां जा रहा है तो चालक ने कहा के नदी में फेंकने। जिसके बाद ग्रामीणों ने प्रदूषण विभाग और पुलिस को सूचित किया।

जिसके बाद प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड बद्दी की टीम मौके पर पहूंची और ट्रैक्टर को पुलिस के हवाले किया। उधर इस मामले में प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड द्वारा इंडोरामा कम्पनी व राख उठाने वाले कॉन्ट्रैक्टर को नोटिस जारी किया जा रहा है।

उधर पुलिस द्वारा भी कारवाई अमल में लाई जा रही है। वहीं मौके पर पहुंचे पत्रकार के भाई ने ग्रामीणों को देख लेने की धमकी भी दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ मिलेगा आरएंडआर का लाभ: केवल सिंह पठानियां

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित परिवारों को उनका हक...

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से बड़ा हादसा, JCB ऑपरेटर की मौत; हेल्पर गंभीर

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से JCB ऑपरेटर और हेल्पर...

हिमाचल के लिए गर्व का पल! दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, शिमला के इन अफसरों ने भी गाड़े झंडे

हिमाचल प्रदेश के पुलिस और होमगार्ड कर्मियों को राष्ट्रीय...