अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

--Advertisement--

Image

ऊना, 15 अगस्त – अमित शर्मा

सदर थाना ऊना के तहत रामपुर रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। जिसमें एक युवक की मौत हुई है। जानकारी के अनुसार रविवार देर रात ऊना संतोषगढ़ रोड पर रामपुर के समीप एक अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया, जबकि घायल बाइक सवार युवक काफी देर तक सड़क किनारे पड़ा रहा।

युवक को लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मृतक युवक की पहचान में जुट गई। पुलिस ने रामपुर में स्थानीय लोगों से युवक के बारे पूछताछ की, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया।

एएसपी ऊना प्रवीण कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में अज्ञात युवक की मौत हुई है, जिसकी पहचान को लेकर पुलिस कार्य कर रही है। वहीं, हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...