मनरेगा मजदूरों का 120 रोजगार व 350 रुपए दिहाड़ी की मांग को लेकर मनरेगा मजदूर यूनियन सीटू का सरकार पर हल्ला बोल

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसबाल 

हिमाचल प्रदेश मनरेगा एवम निर्माण मजदूर यूनियन सीटू के राज्य कमेटी के आह्वान पर आज ,विकास खंड नगरोटा बगवां के अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में काम कर रहे मनरेगा मजदूरों ने भी अपनी मुख्य तौर पर पांच सूत्री मांगों को लेकर 10/08/2022 को नगरोटा बगवां में भी गांधी ग्राउंड से रैली निकाल कर विकास खंड अधिकारी नगरोटा बगवां के समक्ष धरना दिया ।

धरने में मनरेगा मजदूरों के साथ मनरेगा मजदूर यूनियन नगरोटा बगवां के प्रधान टेक चंद भरमोरिया ,उपप्रधान बलवीर चंद व सीटू के जिला कांगड़ा के अध्यक्ष केवल कुमार, और सीटू के जिला बित सचिव अशोक कुमार कटोच भी शामिल रहे।

सभी नेताओं ने जोर देकर कहा कि मौजूदा समय में जब देश व प्रदेश में बढ़ती महंगाई चरम सीमा पर है। तब केंद्र सरकार ने खाने कि बस्तुओं पर भी टैक्स लगा दिया और ये कदम प्रदेश व देश की सरकार के लिए शर्म की बात है।

तब मनरेगा मजदूर जो सबसे कम बेटन यानी 212 रुपए देनिक जो केंद्र से आते है से रही है और उस न्यूनतम दिहाड़ी मे भी सरकार असेसमेंट के नाम पर दिहाड़ी कटौती कर रही है ।

ऐसे में हिमाचल प्रदेश में काम के रहे लाखों मजदूरों की जेब मे जनता द्वारा चुनी गई सरकार ही डाला डाल रही है और आठ घंटे काम करने वाले मनरेगा मजदूरों का हिमाचल सरकार ही शोषण कर रही है। दूसरा खाने पीने की बस्तुओ के अलावा गैस सिलिंडर 1130, रुपए कीमत देकरभरवाना पड़ रहा है ।

मुख्य अन्य मांगें =

1 , हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम दिहाड़ी 350 रूपए मनरेगा मजदूरों को को भी लागू की जाए।

2, माननीय उच्चतम न्यायालय के फैसले के अनुसार एक समान काम का एक समान वेतन का नियम मनरेगा मजदूरों को भी लागू किया जाए।

3, मनरेगा में आठ घंटे काम करने पर प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम दिहाड़ी दी जाय और असेसमेंट के नाम पर की जाने वाली कटौती का नियम निरस्त किया जाए।

4, मनरेगा में निर्धारित 120 दिन का रोजगार सभी मजदूरों को दिया जाए ओर कार्य दिवस बढ़ाकर 200 दिन का का काम दिया जाए।

5, राज्य श्रमिक कल्याण बोर्ड के लंबित पड़े लाभ सभी मजदूरों को तत्काल जारी किए जाएं।

इन सभी मांगों को लेकर विकास खंड अधिकारी नगरोटा बगवां के माध्यम से मुख्यमंत्री हि प्र जय राम ठाकुर को ज्ञापन भेजा तथा यूनियन ने चेतावनी दी है कि अगर इन मुद्दों पर तत्काल कारवाही नहीं की गई तो मनरेगा मजदूर यूनियन सीटू द्वारा पंचायत स्तर पर जिमेबार व्यक्तियों का घेराव करेगी तथा पंचायतों में बैठने वाले जन प्रतनिधियों तथा सरकार द्वारा बिठाए गए पंचायत सचिवों ,रोजगार सेवकों व तकनीकी शहायकों का भी घेराव करेगी।

1,केवल कुमार जिलाध्यक्ष सीटू जिला कांगड़ा इकाई ।फोन 9418877456

2, टेक चंद भ्रमोरिया ,प्रधान ,मनरेगा एवम निर्माण मजदूर यूनियन सीटू,जिला कांगड़ा इकाई ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...