स्थानीय विधायक का ध्यान अपनी स्थानीय पंचायत के गांव कौंडा गरना की तरफ कभी नहीं गया, लोग मांगेंगे अबकी बार पूरा हिसाब

--Advertisement--

Image

खैरिया पंचायत के प्रतिनिधियों का कौंडा गरना , वासियों ने लड्डू बांटकर किया धन्यवाद

देहरा – शिव गुलेरिया

विधानसभा क्षेत्र देहरा के तहत खंड विकास देहरा के अंतर्गत खैरियां पंचायत के सपडू वार्ड के गांव कौड़ा गरना में मनरेगा के अंतर्गत स्वीकृत हुई राशि ₹3,00,000/- सड़क की लंबाई 130 मीटर चौड़ाई 10 फुट का कार्य प्रगति पर है l इसके लिए अगर आवश्यक हुआ तो पंचायत द्वारा वांछित धनराशि सेल्फ में रखी जाएगी l

बता दें यह गांव पोंग बांध विस्थापित लोगों का गांव है और पिछले 45 वर्षों से इस गांव को सड़क सुविधा से वंचित रखा गया हैl यह गांव देहरा के विधायक होशियार सिंह की स्थानीय पंचायत का हिस्सा हैl

आज स्थानीय लोगों द्वारा इस सड़क के कार्य पर खुशी प्रकट करते हुए पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया और मिठाई व लड्डू बांटकर कौंडा गरना वासियों ने अपनी खुशी का इस क़दर इजहार किया l

इस मौके पर ग्राम पंचायत खैरियां के उप प्रधान जसवीर गुलेरिया, पंचायत सदस्य राजकुमारी चावला, स्वीटी बैंस, मतबिंदर सिंह बग्गा, ध्यान सिंह चौधरी, ओम प्रकाश चौधरी ,करमचंद चौधरी, पुरुषोत्तम चंद चौधरी, सुशील कुमार चौधरी, सतीश कुमार चौधरी, इत्यादि गणमान्य व्यक्तियों ने वहां पहुंच कर खुशी का इजहार कियाl

उल्लेखनीय है कि इस गांव में लगभग 35 से 40 घर हैं और यह सभी लोग पोंग बांध से विस्थापित हुए हैं l आज भी अगर कोई समस्या जैसे बीमार या लाचार हो तो इस गांव के लोगों को मुख्य मार्ग तक पहुंचने के लिए 3 किलोमीटर पैदल रास्ता तय करके अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ता है।

पंचायत खैरियां के उप प्रधान जसवीर गुलेरिया ने बताया कि जनमंच बनखंडी में स्थानीय विधायक ने इस सड़क निर्माण हेतु यह वायदा किया था कि वह इस सड़क को मुख्यमंत्री पथ योजना में स्थान देंगे जबकि आज 3 वर्ष बीत जाने के उपरांत भी इस सड़क को मुख्यमंत्री पथ योजना में जगह नहीं दी गई हैl

बड़े अफसोस की बात है कि स्थानीय विधायक ने आज तक इस रास्ते के लिए फूटी कौड़ी का अनुदान स्वीकृत नहीं करवाया हैl

पाषाणकाल की जिंदगी जी रहे स्थानीय बाशिंदों का कहना है कि जब वोट आते हैं तब तो बहुत बड़े-बड़े लोकलुभावन वादे करके नेता लोग यहां आते हैं जबकि आज तक हमें सड़क सुविधा से महरूम रखा गया हैl

कौंडा गरना के लोगों में आक्रोश है इस गांव के निवासी ध्यान चंद चौधरी का कहना है कि स्थानीय विधायक अब वोट मांगने आए तो 10 बार सोच कर आए अबकी बार हम पूरा हिसाब मांगेंगे कि पिछले पांच सालों में हमारे गांव में विकास के नाम पर क्या कार्य किया l

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...