नकरोड से कडवाड़ संपर्क सड़क मार्ग पर छोटे अंतराल में वाहनों की आवाजाही रहेगी प्रतिबंधित

--Advertisement--

Image

ज़िला दंडाधिकारी डीसी राणा ने जारी किए आदेश, 31 अगस्त तक लागू रहेंगे आदेश 

चंबा, 10 अगस्त – भूषण गूरूंग 

ज़िला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त डीसी राणा ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 117 के तहत लोक निर्माण मंडल तीसा के तहत नकरोड से कठवाड़ सड़क मार्ग के उन्नयन कार्य के चलते प्रातः 11 से दोपहर बाद 3 बजे के समय अंतराल में 31 अगस्त तक प्रतिदिन वाहनों की आवाजाही को छोटे अंतराल में रोकने के आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेश में कहा गया है कि अधिशासी अभियंता लोक निर्माण मंडल तीसा द्वारा नकरोड से कठवाड़ संपर्क सड़क मार्ग के उन्नयन कार्य को लेकर सूचित किए जाने और ब्लास्टिंग के दौरान पत्थर इत्यादि गिरने की संभावनाओं के चलते दुर्घटनाओं से एहतियातन किलोमीटर 0/0 से 10/0 और आरडी 5/0 से 5/500 किलोमीटर के भाग में वाहनों की आवाजाही को छोटे अंतराल में प्रतिबंधित किया गया है ।

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि आपातकालीन सेवाओं से संबंधित वाहनों के परिचालन को नही रोका जा सकेगा । इस दौरान ब्लास्टिंग और कटिंग का कार्य भी बंद करने को कहा गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...