
29 पहुंची चिकित्सकों की संख्या जिनमें 16 विशेषज्ञ
नूरपुर – देवांश राजपूत
डा ज्योत्सना शर्मा ने वीरवार को नूरपुर अस्पताल में त्वचा रोग विशेषज्ञ के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया। उनके कार्यभार संभालने के साथ नूरपुर अस्पताल में कुल चिकित्सकों की संख्या 29 हो गई है। जिनमें 16 विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात है।
अस्पताल में यदि देर सबेर रेडियालोजिस्ट तैनात हो जाता है तो नूरपुर अस्पताल विशेषज्ञ चिकित्सकों से पूरा तरह से लैस हो जाएगा। जिससे नूरपुर के अतिरिक्त इंदौरा,ज्वाली, फतेहपुर व चंबा जिला के भटियात विधानसभा क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी। नूरपुर अस्पताल में अभी 27 चिकित्सक तैनात है जबकि अस्पताल के एमएस डा सुशील शर्मा तथा खंड चिकित्सा अधिकारी डा दिलवर सिंह ईएनटी विशेषज्ञ के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं।
नूरपुर अस्पताल में डा आशुतोष शर्मा शिशु रोग विशेषज्ञ, डा दिलवर सिंह ईएनटी विशेषज्ञ, डा मुकेश भारद्वाज, डा प्रवीण शर्मा व डा आरती चौधरी सर्जन,डा आशीष कुमार मेडिसिन स्पेशलिस्ट, डा शशि कांत शर्मा व डा कार्तिक सैनी हड्डी रोग विशेषज्ञ, डा कोमल शर्मा महिला रोग विशेषज्ञ,डा स्वाति धीमान नेत्र रोग विशेषज्ञ, डा मोहन सिंह,डा रूहाणी महाजन व डा रिशु निश्चेतना विशेषज्ञ, डा तुषार सैनी फोरेंसिक विशेषज्ञ ,डा ज्योत्षना शर्मा त्वचा रोग विशेषज्ञ तथा डा नीतू एमडी फार्माकालोजी के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं।
नूरपुर अस्पताल में 16 विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ साथ 12 एमबीबीएस चिकित्सक डा जसवंत सिंह, डा सतीश पाल, डा सन्नी धीमान, डा राजीव, डा सुरूचि चौहान, डा नकुल, डा दीक्षा, डा केतकी कैंथ, डा अवनि, डा अमन चौहान, डा यासमीन व डा शुभम अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
यह बोले वन मंत्री राकेश पठानिया
वन,युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने बताया कि लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने के लिए अस्पताल को 200 बिस्तर का दर्जा दिया गया है। अस्पताल में इस समय 29 चिकित्सक तैनात है जिनमें 16 विशेषज्ञ हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में जल्द ही रेडियालोजिस्ट तैनात कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नूरपुर अस्पताल में नूरपुर के अतिरिक्त इंदौरा, ज्वाली, फतेहपुर व भटियात विधानसभा क्षेत्र के लोग चिकित्सा सुविधा हासिल कर रहे हैं।
