मशीनरी लेकर जा रहा ट्राला पलटा, एक की मौत व दो घायल

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

जिला कुल्‍लू के बंजार उपमंडल के भरठीधार मार्ग पर गहिधार के पास एक ट्राला दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ट्राले में सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन आरंभ कर दी है। हादसे में घायल दोनों लोगों का नागरिक अस्पताल बंजार में उपचार चल रहा है।

शव की शिनाख्‍त 35 वर्षीय महेश कुमार निवासी पंडोह जिला मंडी के रूप में हुई है, जबकि घायल रोहित निवासी रंधाला व अंशुल निवासी जनेड तहसील बल्ह जिला मंडी के रहने वाले हैं।

ट्राला एचपी 65-8029 भरठीधार से एलएनटी मशीन को बंजार की ओर ले जा रहा था। अचानक कैंची मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राले में तीन लोग सवार थे, जिसमें से एक ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...