हिमाचल में जीप व बुलेट की भीषण टक्कर, बुझ गए दो घरों के इकलौते चिराग

--Advertisement--

Image

सुंदरनगर, 05 अगस्त – नरेश कुमार

चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे-21 पर धनोटू गैस एजेंसी के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। हादसे में दो परिवारों के इकलौते चिराग बुझ गए हैं। दिल दहला देने वाली इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। वही, पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे 21 पर घनोटू गैस एजेंसी के समीप देर रात करीब 2 से 3 बजे के बीच एक जीप और बुलेट की जोरदार टक्कर हो गई। भीषण टक्कर में बुलेट पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि जीप और बुलेट के परखच्चे उड़ गए।

मृतक युवकों की पहचान साहिल धीमान (23) पुत्र सुरेंद्र धीमान निवासी बीबीएमबी कॉलोनी व जतिन शर्मा (23) पुत्र दिलीप शर्मा निवासी हंडेटी सुंदरनगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों मृतक युवक अपने माता पिता की इकलौती संतान थी।

उधर, सूचना मिलते ही धनोटू पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सुंदरनगर भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।

मामले की पुष्टि थाना प्रभारी घनोटू प्रभारी बोध राज ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है व जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...