
कोटला – स्वयंम
शहीद तिलक राज राजकीय उच्च पाठशाला धेवा के प्रांगण में ज़िला स्तरीय स्वतंत्रता का 75 बां अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश शैक्षिक महासंघ संगठनात्मक ज़िला नूरपूर के अध्यक्ष विजय राणा ने की, जबकि इस कार्यक्रम में वाल कृष्ण कालिया ने वतौर मुख्य वक्ता उपस्थित हुए।
ज्वाली खण्ड के परियोजना अधिकारी विजय सोहल, कोटला खण्ड के परियोजना अधिकारी विजय शर्मा तथा प्रान्त मीडिया सह प्रभारी राजिंदर जम्वाल और विभाग कांगड़ा प्रमुख डॉ जोगिन्द्र सिंह विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। विभाग प्रमुख डॉ जोगिन्द्र सिंह ने अमृत महोत्सव मनाने के उद्देश्यों व अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ संगठन का परिचय प्रस्तुत किया।
मुख्य वक्ता वालकृष्ण कालिया ने स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास, भारतीय संस्कृति के संवर्धन पर जनमानस को अवगत करवाया गया। इस अवसर पर शहीद तिलक राज के पिता लायक राम को टोपी पहना कर सम्मानित किया गया तथा परिवार के सदस्यों को शहीद तिलक राज के नाम पर एक स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
अध्यक्ष विजय राणा ने उपस्थित सभी महानुभावों, पंचायत प्रधान, उच्च व प्राथमिक पाठशालाओं के शिक्षकों का धन्यवाद करते हुई कहा कि आज हम ये कार्यक्रम धेवा में आयोजित कर धन्य हुए। उन्होंने बच्चों को देश भक्ति पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करने पर संगठन की ओर से 1100 रुपये का नगद इनाम दिया।
इस इतिहासिक अबसर पर शहीद तिलक राज के पिता लायक राम, पंचायत धेवा प्रधान श्रीमती सरोज कुमारी, बी आर सी कोटला शुभकरण, शैक्षिक महासंघ ज़िला कोषाध्यक्ष बलविंद्र कुमार, रमन कुमार , रणजीत सिंह, सुरजीत शर्मा,विक्रांत गुलेरिया, अमरीक सिंह, तथा उच्च विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय धेवा का स्टाफ, एस एम सी सदस्य, युवक मंडल धेवा व महिला मंडल धेवा के सदस्य उपस्थित रहे।
इसके अलावा ये अमृत महोत्सव का कार्यक्रम संगठनात्मक ज़िला नूरपूर के खंड कोटला, ज्वाली , नगरोटा सूरियां, नूरपूर, राजा का तालाब, फतेहपुर और इंदौरा के लगभग 500 से अधिक प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च तथा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में बड़े धूमधाम से मनाया गया। ये जानकारी प्रान्त मीडिया प्रभारी राजिंदर जम्वाल द्वारा दी गई।
