राज्य स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव पर शिक्षण संस्थानों में आयोजित होंगे खेल मुकाबले, 6 अगस्त से होगा शुभारंभ

--Advertisement--

Image

12 तथा 16 अगस्त को आयोजित होंगी भाषण तथा सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं। आयोजन की रूपरेखा के लिये
वन मंत्री की अध्यक्षता में बैठक आयोजित । प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित।

नूरपुर – देवांश राजपूत

राज्य स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव के उपलक्ष्य में विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले सभी शिक्षण संस्थानों के 14 से 19 वर्ष के बच्चों के लिए 6 अगस्त से खेल मुकाबलों का आयोजन करवाया जाएगा ।

यह जानकारी वन,युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने आज सोमवार को उनके आवास पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन बारे रूपरेखा तैयार करने के लिए शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों तथा अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में दी।

उन्होंने बताया कि 6 अगस्त को बदूही ग्राउंड से इन खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ होगा जबकि 17 अगस्त को अटल इंडोर खेल स्टेडियम में फाइनल तथा सेमीफाइनल मुकाबले आयोजित करवाये जाएंगे। इसके अतिरिक्त 12 अगस्त को राजकीय आर्य डिग्री कालेज में भाषण, जबकि 16 अगस्त को स्थानीय एनपीएस स्कूल में सांस्कृतिक मुकाबलों का आयोजन करवाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं के बेहतर तथा सफलतापूर्वक आयोजन करवाने के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया गया है । उन्होंने बताया कि सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को 18 अगस्त को ईनाम देकर सम्मानित भी किया जाएगा।

वन मंत्री ने बताया कि खेल प्रतियोगिताओं में बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कुश्ती तथा जुडो को शामिल किया गया है। जबकि भाषण प्रतियोगिता पूर्णतः बृजराज स्वामी मंदिर के इतिहास व जन्माष्टमी महोत्सव सहित महान स्वतंत्रता सेनानी वज़ीर राम सिंह पठानिया के जीवन वृतांत पर आधारित होगी।

बैठक में तहसीलदार सुरभि नेगी, मंदिर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष देविंद्र शर्मा, प्रारंभिक शिक्षा उप निदेशक मोहिंद्र धीमान, राजकीय आर्य डिग्री कालेज की प्रिंसिपल अरुणा शर्मा, उच्च शिक्षा कार्यालय के अधीक्षक अश्वनी कुमार सहित स्कूलों के प्रिंसिपल भी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...