पुलिस ने चरस के साथ मलाणा के युवक को किया गिरफ्तार, मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य 

मणिकर्ण क्षेत्र में पुलिस ने गश्त के दौरान मलाणा के एक युवक को चरस के साथ धर दबोचा है। पुलिस ने यवक के कब्जे से 317 ग्राम चरस बरामद की है।

चरस के साथ पकड़े गए युवक की पहचान गोपाल देव (19) निवासी मलाणा के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि मणिकर्ण चौकी के एएसआई जस सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ कसोल-छलाल पैदल रास्ता पर थी। इसी दौरान छलाल की तरफ से एक युवक पैदल इस रास्ते से आ रहा था।

पुलिस ने शक के आधार पर जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 317 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए चरस को कब्जे में लेकर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस युवक से ये पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह चरस की ये खेप कहां से लाया था और इसे कहां सप्लाई करना था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...