प्रदेश मेें कोविड से दो की मौत, 873 नए मामले

--Advertisement--

Image

प्रदेश में 5574 पहुंचा एक्टिव केस का आंकड़ा

स्टाफ रिपोर्टर — शिमला

हिमाचल प्रदेश मेें शनिवार को कोविड के कारण 2 लोगों की मौत हुई है। इनमें एक मौत कांगड़ा और एक मौत ऊना जिला में हुई है। हालांकि ऊना जिला में 86 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है।

यह मौत मिरगी की बीमारी से भी पीडि़त था। वहीं कांगड़ा जिला में 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है, वह क्रॉनिक किडनी रोग से भी संक्रमित था।

शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने 5687 लोगों के सैंपल लिए थे। इनमें से 873 नए मामले आए हैं। सबसे ज्यादा मामले कांगड़ा में 235 नए मामले हैं।

मंडी में 159, शिमला में 120, बिलासपुर जिला में 63, चंबा में 58, हमीरपुर में 94, किन्नौर जिला में 11, कुल्लू में 31, लाहुल-स्पीति में चार, सिरमौर में 20, सोलन में 44 और ऊना में कुल 34 नए मामले आए हैं।

प्रदेश में एक्टिव केस का आंकड़ा 5574 तक पहुंच चुका है। सबसे ज्यादा एक्टिव केस भी कांगड़ा जिला में ही हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...