कृषि विश्वविद्यालय में भरे जाएंगे 40 पद, जानकारी के ‌लिए देखें विश्वविद्यालय की वेबसाइट

--Advertisement--

Image

पालमपुर – बर्फू 

प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय में शिक्षकों और गैर शिक्षकों के 40 पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

शिक्षकों के जिन विषयों में आवेदन मांगे गए है, उनमें पादप रोग विज्ञान, कृषि अर्थशास्त्र, कृषि प्रसार शिक्षा, सस्य विज्ञान, कीट विज्ञान, सब्जी व पुष्प विज्ञान, जीव रासायन, बीज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पौध प्रजनन एवं अनुवांशिकी, गृह विज्ञान और पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान में 26 पद हैं।

इसके अलावा गैर-शिक्षकों के 14 पदों में तकनीकी सहायक, फील्ड सहायक, वेटनरी फार्मासिस्ट, क्लर्क और प्रयोग शाला सहायक हैं।

इन पदों पर 30 अगस्त और जनजातीय क्षेत्रों से अभ्यर्थियों द्वारा 15 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर इससे संबंधित तमाम सूचना अभ्यर्थियों द्वारा देखी जा सकती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...