400 मीटर गहरी खाई में लुढ़की जीप, एक की मौत, चार घायल

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट

उपमंडल शिलाई के बाली कोटी में शुक्रवार देर रात एक सड़क दुर्घटना की दुखद खबर सामने आई है।जानकारी के अनुसार एक गाड़ी (HP14-6735) कंडीयारी से बाली गांव की तरफ़ आ रही थी कि अचानक टिकरी नामक स्थान के समीप अनियंत्रित होकर 400 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे के समय गाड़ी में कुल 5 लोग सवार बताए जा रहे थे।

हादसे की सूचना के बाद स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य चलाया और घायलों को नागरिक अस्पताल शिलाई पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा एक व्यक्ति को मृत घोषित किया गया जबकि गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर किया गया है।

मृतक की पहचान आत्मा राम, निवासी बाली कोटी, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर के रूप में हुई है, जबकि टीका राम, सुरेन्द्र कुमार, धर्म सिंह व लायक राम इस सड़क हादसे में घायल हुए है। उपरोक्त सभी लोग शिलाई तहसील के बालीकोटी गांव के निवासी बताए जा रहे है।

उधर, पांवटा साहिब के डीएसपी बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज करके दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...