सहकारी डिपो ठेहडू बटूही घर मस्तगढ़ में राशन कार्ड धारकों को नहीं मिल रहा फ्री राशन

--Advertisement--

Image

ज्वाली/भलाड़ – शिबू ठाकुर

विस क्षेत्र ज्वाली के अंतर्गत पंचायत कोठीबंडा के अधीन सरकारी डिपो ठेहडू बटूही , घर मस्तगढ़ में राशनकार्डधारकों को फ्री राशन वितरित न किए जाने से राशनकार्डधारकों में रोष व्याप्त है तथा राशनकार्डधारकों ने सोसायटी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

वार्ड सदस्या रीना देवी सहित राशनकार्डधाररकों ने बताया कि मौजूदा समय में सहकारी डिपो ठेहडू में कमेटी प्रधान भूपिंदर सिंह द्वारा राशन वितरित किया रहा है लेकिन उसमें राशनकार्डधारकों को फ्री मिलने वाला राशन गायब है। फ्री का राशन न मिलने से राशनकार्डधारक काफी परेशान हैं।

रीना देवी सहित राशनकार्डधारकों ने कहा कि जब भी कोई उपभोक्ता इसके बारे में कमेटी प्रधान भूपिंदर सिंह से पूछ रहा है तो जबाब मिल रहा है कि इस बार फ्री का राशन नहीं आया है।

उन्होंने रोष प्रकट करते हुए कहा कि जब आसपास के सभी डिपुओं में राशनकार्डधारकों को फ्री का राशन दिया जा रहा है तो फिर ठेहडू डिपो में क्यों नहीं दिया जा रहा है। रीना देवी सहित अन्य ने कहा कि कहीं न कहीं कमेटी द्वारा फ्री राशन को वितरित करने में गोलमाल किया जा रहा है।

रीना देवी ने बताया कि रोजाना काफी राशनकार्डधारक हमारे पास शिकायत लेकर आते हैं जिसके बारे में कमेटी प्रधान को अवगत भी करवाया जाता है परन्तु कमेटी प्रधान की मनमर्जी हावी है।

 

रीना देवी सहित राशनकार्डधारकों ने कहा कि अब हमारे सब्र का बांध टूट चुका है तथा अगर इस पर सहायक पंजीयक नूरपुर ने कोई सख्त कदम नहीं उठाया तो मजबूरन डिपो के बाहर धरना-प्रदर्शन करना पड़ेगा। जिसकी जिम्म्मेवारी प्रशासन की होगी।

उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, खाद्य आपूर्ति मंत्री व विधायक अर्जुन सिंह से मांग उठाई है कि इसकी जांच करवाई जाए कि आखिरकार उपभोक्ताओं को फ्री राशन नहीं दिया जा रहा है।

कमेटी प्रधान भूपिंदर सिंह के बोल

इस बारे में सोसायटी की कमेटी के प्रधान भूपिंदर सिंह ने कहा कि अगर किसी को फ्री राशन नहीं मिल रहा है तो वो शिकायत कर सकता है। उन्होंने कहा कि सभी को राशन दिया जा रहा है।

क्या कहते हैं सहायक पंजीयक नूरपुर मनमोहन कृष्ण

इस बारे में सहायक पंजीयक नूरपुर मनमोहन कृष्ण ने बताया कि अगर ऐसी समस्या है तो इसकी जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि राशन कार्ड धारकों को फ्री राशन दिया जाना चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...