पंचायत के फ़र्ज़ी प्रस्ताव से डेढ़ लाख की निकासी, प्रधान व उपप्रधान ने उजागर किया मामला

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट

भ्रष्टाचार को लेकर सुर्ख़ियों में रहने वाले शिलाई विकास खंड में बिडला दिगवा ग्राम पंचायत का फर्जी प्रस्ताव तैयार कर डेढ़ लाख रुपए की धनराशि जारी करने का मामला सामने आया है।

पंचायत के प्रधान रण सिंह और उप-प्रधान संत राम ने मामले को लेकर विकास खंड अधिकारी शिलाई को शिकायत पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विकास खंड कार्यालय के कर्मचारी द्वारा फर्जी प्रस्ताव तैयार किया गया है, जबकि पंचायत की कार्रवाई पुस्तिका में इसके बारे में कोई जानकारी मौजूद नहीं है।

इस पूरे मामले में हैरान कर देने वाली बात यह है कि फर्जी प्रस्ताव पर ही सरकार दवारा सड़क निर्माण के लिए डेढ़ लाख रुपए की धन राशि भी जारी कर दी गई है।

कांग्रेस पार्टी के उप-नेता प्रतिपक्ष हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि बिंडला-दिगवा ग्राम पंचायत के प्रधान और उप-प्रधान मामले की शिकायत लेकर आए थे। इसके बाद बीडीओ शिलाई को शिकायत पत्र सौंपकर निष्पक्ष कार्रवाई करने की मांग की गई है।

पंचायत प्रतिनिधियों की जानकारी के बग़ैर विकास खंड कार्यालय के कर्मचारी फर्जी प्रस्ताव तैयार करके सरकारी कोष से धनराशि की निकासी करते है।

उधर, विकास खंड शिलाई के बीडीओ अजय सूद ने बताया कि प्रधान और उप-प्रधान द्वारा शिकायत दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके मुताबिक़ आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...