कुल्‍लू के चनाईगाड में बादल फटने से गांव में आई बाढ़, लोगों ने घर से भागकर बचाई जान, 26 रेस्‍क्‍यू

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

जिला कुल्लू में बादल फटने का क्रम जारी है। आज सुबह भारी बारिश होने ने जिला कुल्लू के बागीपुल के समीप बागा सराहन पंचायत के गांव चनाईगाड के पीछे पहाड़ी पर बादल फटा। बादल फटने से पहाड़ी के नीचे बसे गांव की कई घरों में मलबा घुस गया, वहीं लोगों ने भागकर अपनी जान बचा ली।

बादल फटते ही गांव में अफरा तफरी का माहौल बना रहा। वहीं घरों को खाली कर दिया गया है। लोग सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी प्रशासन को दी है। बादल फटने से बाढ़ आ गई है। आधा दर्जन मकानों में मलबा आ गया।

सुबह ठीक पांच बजे बादल फटा बताया जा रहा है। 26 लोगों को वहां से सुरक्षित निकाला गया है। कुछ लोगों को हल्की चोटें भी आई बताई जा रही हैं। मलबा आने का क्रम जारी है। मलबे से घरों के ठीक पीछे खेत और रास्ते को भारी नुकसान पहुंचा है।

पंचायत प्रधान प्रेम ठाकुर ने कहा कि सुबह करीब पांच बजे पहाड़ी में बादल फटने से बाढ़ आई, चनाईगाड में रह रहे परिवारों के कुछ सदस्यों को हल्की चोटें पहुंची हैं। हालांकि सभी लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। पंचायत की ओर से तुरंत स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन को इसकी सूचना दी गई। सभी घरों को खाली करवा लिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नूरपुर पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 12 वाहन जब्त

नूरपुर पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 12...

पहली बार सुकेत नगरी में ‘कल्चरल परेड’ का भव्य आगाज़, देवभूमि की संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम

हिमखबर डेस्क  राज्यस्तरीय नलवाड़ किसान एवं सुकेत देवता मेले के...

स्कूटी पर आया युवक बोला पुलिस से हूं…और नेपाली से लूट ले गया पांच हजार रुपये

हिमखबर डेस्क  भुंतर कस्बे में एक व्यक्ति ने पुलिस बनकर...

पालमपुर की आरजू मिसेज हिमाचल, मंडी की नीलम ने जीता क्लासिक का खिताब

हिमखबर डेस्क  पालमपुर की 34 वर्षीय आरजू ने मिसेज हिमाचल-2026...