दुकान में करती थी अफीम का काला कारोबार, पुलिस ने जब छापा मारा, तो मिली नशे की बड़ी खेप

--Advertisement--

Image

पांवटा साहिब – नरेश कुमार राधे

पांवटा व माजरा थाने की पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों से लगभग 86 ग्राम अफीम बरामद की है। जानकारी के अनुसार पांवटा पुलिस को सूचना मिली कि वालिया पेट्रोल पंप के पास भाटावाली में एक महिला सुमन बाला अपनी दुकान में नशा बेचने का करोबार करती है।

सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस की टीम ने जब सुमन की दुकान में तलाशी ली तो प्लास्टिक की डिब्बी में 66 ग्राम अफीम बरामद हुई, वहीं माजरा थाने के अंतर्गत दूसरे मामले में पुलिस ने गश्त के दौरान सूरजपुर में एक व्यक्ति अमन कुमार निवासी सूरजपुर की तलाशी के दौरान उसके पास से 20 .7 ग्राम अफीम बरामद की है जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी पांवटा वीर बहादुर ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दौरान उन्होंने लोगो से अपील करते हुए कहा कि लोग अवैध ड्रग तस्करों के बारे में जागरूक रहें और उनके बारे में पुलिस से जानकारी साझा करें, ताकि इस तरह के अवैध ड्रग व्यापार में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जा सके और सलाखों के पीछे डाला जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...