सड़क पर पलटा सेब से भरा ट्रक, चालक को आई मामूली चोटें

--Advertisement--

Image

सुंदरनगर, 28 जुलाई – नरेश कुमार

हिमाचल में लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों की जान पर आफत बन चुकी है, जहां नदी नाले उफान पर है। वहीं दूसरी ओर सड़क पर भी वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं है।

ताजा मामले में वीरवार सुबह धनोटू पुलिस थाना के तहत नेशनल हाईवे 21 पर धनोटू सब्जी मंडी के समीप एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक को मामूली चोट आई है, जिसका उपचार स्थानीय अस्पताल में करवाया गया है। वहीं, मौके पर पहुंचकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार एक ट्रक कुल्लू से पंजाब की ओर सेब लेकर जा रहा था। इसी दौरान जैसे ही ट्रक घनोटू सब्जी मंडी के समीप पहुंचा तो वह अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, जिस कारण पुरे सेब भी सड़क पर बिखर गए।

वहीं हादसे में ट्रक चालक को मामूली चोट आई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

उधर, थाना प्रभारी धनोटू बोधराज ने बताया कि ट्रक के अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटने का मामला सामने आया है। जिसमें चालक को मामूली चोटें आई है। उन्होंने कहा कि मौके पर पुलिस जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...