नौकरी देने के नाम पर ठगे थे 6 लाख से अधिक रुपए, पुलिस ने पंजाब से दबोचा शातिर

--Advertisement--

Image

नालागढ़ – सुभाष चंदेल

थाना पुलिस नालागढ़ ने धोखाधड़ी के मामले में पंजाब के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान संजीव कुमार पुत्र देशराज निवासी जालसा तहसील राजपुरा जिला पटियाला पंजाब के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ओम प्रकाश पुत्र हरबंस लाल निवासी न्यू नालागढ़ ने 8 मई को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि नालागढ़ बाजार में उसे एक व्यक्ति मिला था, जिसने अपने आप को पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में सीनियर वकील बताकर बड़े-बड़े जजों से जान-पहचान का दावा किया और कहा था कि आपके बच्चे को नौकरी लगा दूंगा।

इसके बाद आरोपी द्वारा पैसों की डिमांड की गई थी और करीब 2 लाख रुपए नकद व 6 किस्तों में कुल 6 लाख से अधिक पैसा दिया। इसके कुछ समय बाद शिकायतकर्ता को ठगी का एहसास हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

थाना प्रभारी श्याम लाल ने भाग सिंह ठाकुर के नेतृत्व में एक टीम गठित की, जिसने आरोपी को पंजाब से पकड़कर नालागढ़ पहुंचाया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में और भी कई मामलों का खुलासा हो सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...