सिस इंडिया लिमिटेड में भरे जाएंगे 150 पद, जानें कब होंगे साक्षात्कार

--Advertisement--

Image

हिमखबर – डेस्क

मैसर्ज सिस इंडिया लिमिटेड बिलासपुर द्वारा पुरुष वर्ग में सुरक्षा कर्मियों और सुपरवाइजर के 150 पद भरे जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि ये पद नालागढ़, बद्दी व परवाणु में भरे जाएंगे।

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास होने के साथ-साथ आयु सीमा 21-37 वर्ष निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए साक्षात्कार 27 जुलाई को उपरोजगार कार्यालय बंगाणा तथा 28 जुलाई को जिला रोजगार कार्यालय ऊना में प्रात: साढ़े 10 बजे लिया जाएगा। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

गेंड्रोइट एसआर में भरे जाएंगे जूनियर टैक्नीशियन के 100 पद

मैसर्ज गेंड्रोइट एसआर सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड बरनाला द्वारा पुरुष वर्ग में जूनियर टैक्नीशियन के 100 पद भरे जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों के लिए पलम्बर/फिटर ट्रेड में आईटीआई उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

इन पदों के लिए साक्षात्कार 27 जुलाई को प्रात: 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित होगा। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...