नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार दंपति 5 दिन के रिमांड पर भेजा

--Advertisement--

Image

पालमपुर – बर्फू

पालमपुर उपमंडल के तहत एक गांव की बेटी को सोलन ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में गिरफ्तार दंपति को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उक्त दंपति को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता की सहेली का दोस्त आरोपी की मौसी का लड़का था। यहीं से बातचीत शुरू हुई थी। आरोपी भी उसी के गांव में टैंट का काम करता था। हालांकि यह बात अभी साफ नहीं हो पाई है कि वे नाबालिग लड़की को किस मकसद से ले गए थे। अभी आरोपी की पत्नी द्वारा अपने भाई से शादी करवाने की बात ही सामने आई है।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने कुछ साल पहले परौर में भी एक महिला से छेड़छाड़ की थी तब लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की थी। उधर, ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी को करीब 3 महीने पहले घरवालों ने बेदखल कर दिया था। उसकी शादी एक साल पहले ही हुई थी।

बता दें कि पीड़िता 18 जुलाई को घर से गायब हुई थी। 3 दिन बाद उसे सोलन जिले के बागा के कंदर गांव से आरोपियों के साथ बरामद किया गया था। डीएसपी पालमपुर गुरबचन सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 5 दिन के रिमांड पर भवारना पुलिस थाने में रखा गया है। पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...