बड़ी खबर: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह को पार्टी के अन्य नेताओं को सहित दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह को दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। प्रतिभा सिंह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) द्वारा बुलाए गए प्रदर्शन में शामिल होने दिल्ली गई हैं।

दरअसल, कांग्रेस पार्टी ने आज देशभर में AICC की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समन के विरोध में प्रदर्शन किया है।

इसी मामले में दिल्ली में भी कांग्रेस ने धरना दिया। इस दौरान प्रतिभा सिंह को दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस के अन्य नेताओं के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तारी के बाद प्रतिभा सिंह और कांग्रेस के अन्य नेताओं को विरला मंदिर पुलिस थाने में रखा गया। प्रतिभा सिंह ने कहा कि गिरफ्तारी कर केंद्र सरकार कांग्रेसी नेताओं का मनोबल नहीं तोड़ सकती है।

कांग्रेस पूरी तरह से गांधी परिवार के साथ है। जिस तरह मोदी सरकार अपने राजनीतिक विरोधियों को कुचलने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसी का दुरुपयोग कर रहे हैं। कांग्रेस उससे घबराने वाली नहीं है।

प्रतिभा सिंह की गिरफ्तारी पर हिमाचल कांग्रेस नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी के प्रवक्ता देवेंद्र बुशेहरी ने मोदी सरकार पर लोकतंत्र का गला घोटने का प्रयास बताया है। उन्होंने कहा कि बीते आठ सालों से देश में किसी भी विरोधी को बोलने नहीं दिया जा रहा है।

जो भी सरकार के खिलाफ बोलता है। उसके खिलाफ ED, CBI और इनकम टैक्स लगा दी जाती है और झूठे मुकदमे बनाकर आवाज को दबा दिया जाता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...