रोजगार का अवसर: हिमाचल के इस ज़िले में 100 पदों के लिए होंगे इंटरव्यू

--Advertisement--

Image

शिमला, 21 जुलाई – जसपाल ठाकुर

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला अंशुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा एम/एस 31 पैर्लर बीपीओ एंड आईटी सोल्यूशन सेंटर शिमला के लिए हिमाचल प्रदेश में एसोशिएट और सीनियर एसोसिएट पदों के लिए 100 पद शिमला में निकाले गए हैं।

क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय यूएस क्लब शिमला द्वारा एक कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन 25 जुलाई, 2022 को 31 पैर्लर बीपीओ एंड आईटी सॉल्यूशन सेंटर 3 बिलो हेटविक मार्ट नियर शिव मंदिर, पंथाघाटी में किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता बारहवीं, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट तथा आयु 18 से 40 वर्ष तक होनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार जो इस पद से संबंधित योग्यता रखते हो, अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों, रिज्यूम सहित 31 पैर्लर बीपीओ एंड आईटी सॉल्यूशन सेंटर 3 बिलो हेटविक मार्ट नियर शिव मंदिर, पंथाघाटी शिमला में 25 जुलाई, 2022 को प्रातः 10.30 बजे से सायं 4 बजे तक पहुंचकर कैम्पस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए 78078-36642, 70189-34656 पर प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक सम्पर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...