अवैध नशे का कारोबारी 1 किलो 487 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

जिला के लडभड़ोल पुलिस चौकी की टीम ने एक व्यक्ति से चरस की भारी खेप बरामद की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लडभड़ोल में एक व्यक्ति अवैध रूप से चरस का कारोबार कर रहा है।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर व्यक्ति से 1 किलो 487 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर, आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी की पहचान कृष्ण चंद्र निवासी लडभड़ोल के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी की टीम ने चौकी प्रभारी मुंशी राम की अगुवाई में बुधवार को गांव चनहोणा के समीप कार में सवार कृष्ण चंद्र को तलाशी के लिए रोका। तलाशी लेने पर पुलिस को कार के डैशबोर्ड से 174 ग्राम चरस बरामद हुई।

इसके उपरांत पुलिस टीम द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों के साथ कृष्ण चंद्र के घर तलाशी भी ली गई। जहां से पुलिस ने 1 किलो 313 ग्राम और चरस बरामद की।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...