आरडी के नाम पर 9.13 लाख ठगे, निजी कंपनी ने लोगों को लगाई चपत, एक महीने से आफिस बंद

--Advertisement--

Image

नाहन में निजी कंपनी ने लोगों को लगाई चपत, एक महीने से आफिस बंद 

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में एक बार फिर से एक निजी कंपनी लोगों के लाखों रुपए लूट कर फरार हो गई है। अब लोग अपने खून पसीने की कमाई के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं।

ताजा मामला फिर से जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में सामने आया है। जहां पर एक निजी कंपनी पिछले करीब एक माह से नाहन शहर से नौ दो ग्यारह हो गई है।

यहां आरडी के नाम पर लोगों को लाखों का चूना लगाया गया। कंपनी के आफिस पर एक माह से भी अधिक समय से ताला लटका हुआ है।

लोगों को जब अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला तो उन्होंने पुलिस में लिखित शिकायत दी।

पुलिस को दी शिकायत में लोगों ने बताया कि दिव्यांश प्रीसियस स्टोन्स एंड मैटल्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर ददाहू तहसील का निवासी प्रेम सिंह नाहन में रोजाना उनसे आरडी का पैसा इकठ्ठा करता था।

शुरुआती साल पूरा होने के बाद उन्हें आरडी मैच्योरिटी के पैसे समय पर मिल गए, जिसके चलते सभी लाभार्थियों ने अगले साल के लिए किस्तें भरना जारी रखा। लेकिन इस बार उनकी आरडी मैच्योर होने के बावजूद उनको पैसा वापस नहीं मिला।

ऐसे में लोगों को अपने पैसों की चिंता होने लगी और उन्होंने आरडी के पैसे इकट्ठे करने वाले व्यक्ति से बात की। व्यक्ति ने बताया कि आपसी मतभेद होने के कारण कंपनी में मैच्योरिटी का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस व्यक्ति के पास तकरीबन लोगों के 9.13 लाख रुपए जमा हैं।

उधर, मामले की पुष्टि करते हुए जिला सिरमौर पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल ने बताया कि उनके पास लिखित शिकायत आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...