करुणामूलक भर्ती में देरी, विभागों में फंसे 600 पद

--Advertisement--

Image

पालमपुर – बर्फू

करुणामूलक भर्ती में लगातार देरी पर संघ ने चिंता जताई है। प्रदेश के विभिन्न विभागों में करीब 600 पदों पर करुणामूलकों को तैनाती नहीं मिल पा रही है।

इस मामले को लेकर संघ के प्रदेशाध्यक्ष ने सोमवार को मुख्य सचिव आरडी धीमान से मुलाकात की है।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि करुणामूलकों की तृतीय श्रेणी की भर्तियां जलशक्ति विभाग, पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय, पुलिस विभाग और उच्च शिक्षा विभाग में नहीं हो पा रही हैं।

इनमें सबसे अधिक 350 पद जलशक्ति विभाग में भरे जाने हैं।

इस मौके पर मुख्य सचिव आरडी धीमान ने करुणामूलक संघ को आश्वासन दिया है कि प्रदेश सरकार उनके हित में आवश्यक कदम जरूर उठाएगी।

इसके अलावा जिन विभागों में पद फंसे हुए हैं, उनके अधिकारियों से भी बातचीत की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...