श्री मणिमहेश यात्रा: सैनिटेशन फीस जमा करवाने वाले ही लगा पाएंगे लंगर

--Advertisement--

Image

भरमौर,18 जुलाई – भूषण गुरुंग
आज उप मंडल अधिकारी नागरिक असीम सूद की अध्य्क्षता में मणिमहेश ट्रस्ट की बैठक का आयोजित हुई जिसमें लंगर समिति सैनिटेशन फीस देने के बारे में चर्चा हुई।
बैठक में उपमंडल अधिकारी असीम सूद ने कहा जो लंगर समिति सैनिटेशन फीस 12 हजार जमा करवाएगी उन्हे ही लंगर लगाने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए वेबसाइट लांच की जा रही हैं जिस पर फैसला आगामी बैठक में लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मणिमहेश यात्रा को देखते हुए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे जिसके लिए मणिमहेश ट्रस्ट के सदस्यों के साथ समन्वय स्थापित कर यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्य किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि घराटी सभा जो लंगर समिति के जनरेटर के माध्यम से बिजली का बंदोबस्त करवाएगी जिसमें होने वाला खर्च मणिमहेश ट्रस्ट द्वारा किया जाएगा और इसके अलावा सहयोग के लिए विद्युत विभाग के साथ भी चर्चा की जाएगी।
उपमंडल अधिकारी ने कहा कि इस बार यात्रा के दौरान चौरासी मंदिर परिसर में यात्रा से संबंधित सइनेजिज भी लगवाए जाएंगे जिसके माध्यम से मणिमहेश यात्रा की झलक दिखाई जाएगी।
बैठक में श्री मणिमहेश न्यास द्वारा चौरासी मंदिर परिसर के चारों और सफाई व्यवस्था को देखते हुए लंगर न लगाने की बात कही।
यात्रा के दौरान शिव चेलों को ठहरने की व्यवस्था धनछो में करवाने के साथ सराय की सफाई को लेकर वन मंडल अधिकारी उचित व्यवस्था रखेंगे।
बैठक में वन मंडल अधिकारी नरेंद्र सिंह,तहसीलदार भरमौर बालकृष्ण शर्मा, नायब तहसीलदार आशीष ठाकुर,सदस्य श्री मणिमहेश न्यास मोतीराम शर्मा,वकील भारद्वाज सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...