दुर्घटनाग्रस्त हो कर खाई में गिरी कार, एक की मौत एक गंभीर घायल

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

शिमला स्थित ठियोग-हटकोटी NH पर एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू किया। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई।

जबकि, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रोहड़ू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, दूसरी तरफ पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक गाड़ी नंबर HP03 2878 रोहड़ू से शिमला की ओर जा रही थी। दोची के समीप पहुंचने पर चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी खाई में जा गिरी।

इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस के जवानों ने मौके पर पहुंचकर 2 लोगों को रेस्क्यू किया। जिसमें एक व्यक्ति जसविंदर सिंह की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।

पुलिस ने घायल को रोहडू अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। मृतक जसविंदर सिंह ननखडी रामपुर का रहने वाला था। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के क्या कारण रहे हैं, फिलहाल इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मैकेनिकल टीम को मौके पर भेजा गया है। मृतक व्यक्ति के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...