ज्वाली:भु मालिक मुआवजे के लिए निर्धारित तिथि को करवाए कागजात जमा: एसडीएम

--Advertisement--

Image

ज्वाली – अनिल छांगु

राष्ट्रीय राजमार्ग पठानकोट मंडी 154 सड़क दूसरे भाग में भनियाडी तखनयाड में जिन जिन भू मालिकों की भूमि व् मकानों का अधिग्रहण किया गया है ,वह भू मालिक अपने जरूरी कागजातों के साथ 20 जुलाई से 31 जुलाई के बीच पटवार सर्कल में पहुंचे।

जानकारी देते हुए उपमण्डल अधिकारी ज्वाली महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिन भू मालिकों के मकान व भूमि का अधिग्रहण किया गया है जिसका भू मालिकों के अनुसार 17 नवंबर 2021 को समाचार पत्र में दिया गया था.

उसके अनुसार महल भनियाड़ी बोहरका चिचड़ व तखनयाड के भू मालिक अपने आधार कार्ड पैन कार्ड व बचत पास बुक की फोटो कॉपी लेकर 20 जुलाई से 31 जुलाई 2022 सुबह 10 बजे से 5 बजे के बीच कानूनगो भूमि अधिग्रहण पास कार्यालय पटवारखाना भाली में जमा करवाएं।

ताकि अधिग्रहण कि गई भूमि या मकान कि मुआवजा राशि खातों में डाली जा सके। उन्होंने बताया कि जिस भी मालिक कि भूमि अधिग्रहण हो रही हैं उसका अपना खाता होना चाहिए संयुक्त खाते में राशि नहीं डाली जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...