विधायक के बयान पर मंत्री सरवीण चौधरी ने साधा निशाना, जनता को मंजूर नहीं विक्रमादित्य की माफी

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

रोहड़ू में किसान सभा की रैली के दौरान विधायक विक्रमादित्य द्वारा भाजपा महिला नेता पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर सियासी बवाल मच गया है।

रविवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने शिमला में एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि विधायक विक्रमादित्य सिंह का रोहड़ू में दिया गया बयान काफी निराशाजनक एवं निंदनीय है। उनकी मांगी गई माफी आम जनता को मंजूर नहीं होगी।

विक्रमादित्य को स्पष्ट करना चाहिए कि महिला नेत्री के लिए कहे गए शब्द कहां तक सही हैं। इस तरह की भाषा अस्वीकार्य है। विक्रमादित्य को बोलने से पहले सोचना चाहिए।

उन्होंने कहा कि रोहड़ू एक आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र है और अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित है। इस तरह की टिप्पणियों पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई होनी चाहिए। यह बयान कांग्रेस नेताओं की महिलाओं के प्रति मानसिकता को दर्शाता है।

जयराम सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए 1515 गुडिय़ा हेल्पलाइन और गुडिय़ा बोर्ड दिया है। इस दौरान उप मुख्य सचेतक कमलेश कुमारी, रीता धीमान व रीना कश्यप भी उपस्थित रहीं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...