विधायक जीत राम कटवाल ने 10 महिला मण्डलों को वितरित किए चैक

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

महिलाओं के उत्थान और कल्याण हेतु प्रदेश की जयराम सरकार ने हर सम्भव प्रयास किए है, जिसके परिणाम स्वरूप आज प्रदेश में मातृशक्ति स्वावलंबन की दिशा में अग्रसर है।

यह शब्द विधायक जीत राम कटवाल ने विधानसभा क्षेत्र झंडुत्ता के 10 महिला मण्डलों को 10 -10 हजार रु के चैक वितरित करने के अवसर पर कहे । यह चैक उन 22 महिला मण्डलों में से 10 महिला मण्डलों को दिए गए जो किसी कारणवश मई माह में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित नही हो सके थे ।

उन्होंने कहा कि समाज के कल्याण और उत्थान का ध्येय लेकर महिला मंडल अपने – अपने क्षेत्रों में कार्य करना चाहिए ।ताकि समाज को नई दिशा मिल सके।

उन्होंने कहा कि समाज में व्याप्त बुराईयों और संकटों से उभरने के लिए समाज के प्रत्येक घटक को अपना योगदान देना होता है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में होने वाले प्रत्येक प्रयास के लिए प्रदेश सरकार हर प्रकार का सहयोग करने कि लिए सदैव तैयार है। उन्होंने कहा कि महिला मंडल ऐसी विभिन्न गतिविधियों को बढ़ावा दें ।

इस अवसर पर राधा महिला मंडल भराड़ी , शिव गोरी महिला मंडल बरड , वंदे मातरम महिला मंडल बड़गांव , राधा कृष्ण महिला मंडल ठेडू नघ्यार , शिव शक्ति महिला मंडल कोहिना , महिला मंडल बेहना ब्राह्मणा ,मीरा भाई महिला मंडल कथयून ,शिव शक्ति महिला मंडल बायें भड़ोली कलां ,महिला मंडल जेठवीं ,महिला मंडल सुंहाणी ,लखदाता महिला मंडल मन्नण को 10 -10 हजार रु प्रति महिला मंडल प्रोत्साहन प्रदान की गई ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...