ट्रेन की चपेट में आई सैर को निकली 47 वर्षीय महिला, मौत

--Advertisement--

Image

ऊना, 15 जुलाई – अमित शर्मा

उपमंडल गगरेट के तहत गोंदपुर बनेहडा में ट्रेन की चपेट में आने से 47 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। मृतक की पहचान सुनीता देवी (47) पत्नी कुलविंदर सिंह निवासी लोअर गोंदपुर बनेहडा के रूप में हुई है।

हादसे के उपरांत काफी देर तक ट्रेन घटनास्थल पर रुकी रही। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। वहीं, मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

महिला का पति कुलविन्द्र सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया की सुनीता देवी अक्सर बीमार रहती थी, जिसके चलते वह सुबह घर से ट्रैक की तरफ सैर करने जा रही थी। इसी दौरान यह हादसा पेश आया है।

रेलवे पुलिस चौकी प्रभारी एसआई पुरषोतम चंद ने बताया की दिल्ली से दौलतपुर चौक जा रही ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए ऊना भेज दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...