घर से स्कूल के लिए निकलीं दो सगी बहनें लापता, सीसीटीवी फुटेज की मदद से नाबालिगों की तलाश

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में दो नाबालिग रहस्यमयी परिस्थितियों में गायब हो गईं। दोनों सगी बहनें हैं और घर से स्कूल के लिए निकली थीं। लेकिन दोनों स्कूल नहीं पहुंचीं। परिजनों ने इस पर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

पुलिस ने संबंधित क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज की मदद से नाबालिगों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय और 14 वर्षीय बेटी 12 जुलाई को घर से स्कूल के लिए निकलीं थीं। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटीं।

इस बीच पड़ोसियों और आसपास के क्षेत्र में इन्हें तलाश किया लेकिन उनका कहीं पर कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों के मुताबिक अज्ञात शख्स उनकी बेटियों का अपहरण करके ले गया है। छोटा शिमला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डीएसपी मुख्यालय कमल किशोर वर्मा ने बताया कि जल्द ही लापता किशोरियों को ढूंढ लिया जाएगा। जांच टीम ने किशोरियों की तलाश शुरू कर दी है। संबंधित थाना क्षेत्र के अलावा पड़ोसी जिलों के थानों को भी सूचना दे दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...