एनआरआई मर्डर केसः कुल्लू में छुपे हैं हत्या के 5 आरोपी?, केरल पुलिस ने घाटी में डाला डेरा

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

बीते माह केरल में हुए एक हत्याकांड में पुलिस की एक टीम कुल्लू पहुंच गई है। केरल पुलिस की टीम हत्या के पांच आरोपियों की तलाश में यहां जुट गई है और उन्होंने कुल्लू पुलिस की टीम से भी सहयोग मांगा है।

केरल पुलिस को शक है कि भारतीय मूल के दुबई के नागरिक की हत्या के ये पांचों आरोपी कुल्लू में कहीं छुपे हैं। पुलिस को इनकी लोकेशन की डिटेल कुल्लू में मिली है। अब कुल्लू पुलिस ने सोशल मीडिया में आरोपियों की पहचान बताने के लिए मैसेज किया जारी किया है।

एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि यह 27 जून का यह मामला है। केरल के करसागोड़ जिले में किडनैपिंग के बाद एक एनआरआई की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में 2 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है जबकि 5 आरोपी फरार हैं।

उन्होंने बताया कि दुबई में रह रहे अबु बैकर सिद्दिक नाम के एनआरआई के भाई और रिश्तेदार को आरोपियों की गैंग ने किडनैप कर लिया था।

दोनों को छोड़ने के बदले आरोपियों ने सिद्दिक को दुबई से केरल आने पर मजबूर किया और बाद में सिद्दिक जैसे ही अपने घर मूगू इलाके में पहुंचा तो आरोपियों ने उसे किडनैप कर लिया और उसके भाई और रिश्तेदार को छोड़ दिया।

सिद्दिक को किडनैप करने के बाद आरोपियों ने उसकी पिटाई की तथा अधमरी हालत में एक कार में एक निजी अस्पताल के बाहर छोड़ दिया। इस दौरान सिद्दिक की मौत हो गई थी।

अब कुल्लू में केरल पुलिस ने डेरा डाला है और स्थानीय पुलिस से मदद मांगी है। एसपी ने स्थानीय जनता से भी आग्रह किया है कि अगर कोई भी व्यक्ति आरोपियों के बारे में जानकारी रखता है तो वे तुरंत कुल्लू पुलिस को सूचित करे।

अब कुल्लू में केरल पुलिस ने डेरा डाला है और स्थानीय पुलिस से मदद मांगी है. पुलिस की तरफ से  कुल्लू थाने के एसएचओ का नंबर 8219663182 और केरल पुलिस के फोन नंबर 9633102787 और 9497921629 साझा किए गए हैं.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...