मंडी की SP ने “बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ” अभियान को लेकर लाडली फाउंडेशन को दी शुभकामनाएं

--Advertisement--

Image

मंडी, 15 जुलाई -नरेश कुमार

लाडली फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष ईशा महंत डोगरा एवं जिला उपाध्यक्ष भारती बहल की अगुवाई में शबनम ठाकुर, अंकिता गुप्ता, ध्रुवा व अन्य पदाधिकारियों ने बेटियों एवं महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को रोकने एवं रोकथाम के लिए मंडी के गांव स्तर पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का अभियान छेड़ा है।

बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ, बेटा समझाओ अभियान के द्वितीय चरण में पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने लाडली फाउंडेशन को समर्थन एवं शुभकामनाएं दी।

लाडली फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष ईशा महंत डोगरा एवं जिला उपाध्यक्ष भारती बहल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की जरूरत इसलिए पड़ी, क्योंकि प्राचीन समय से भारत में लैंगिक असमानता थी, और पुरुषप्रधान समाज था।

महिलाओं को उनके अपने परिवार और समाज द्वारा कई कारणों से दबाया गया। उनके साथ कई प्रकार की हिंसा हुई और परिवार व समाज में भेदभाव भी किया गया। ऐसा केवल भारत में ही नहीं बल्कि दूसरे देशों में भी दिखाई पड़ता है।

महिलाओं के लिए प्राचीन काल से समाज में चले आ रहे गलत और पुराने चलन को नए रीति-रिवाजों और परंपरा में ढ़ाल दिया गया था।

भारतीय समाज में महिलाओं को सम्मान देने के लिए मां, बहन, पुत्री, पत्नी के रूप में महिला देवियों को पूजने की परंपरा है। लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि केवल महिलाओं को पूजने भर से देश के विकास की जरूरत पूरी हो जाएगी।

आज जरूरत है कि देश की आधी आबादी यानी महिलाओं का हर क्षेत्र में सशक्तिकरण किया जाए जो देश के विकास का आधार बनेंगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...